बड़ी होली में साड़ी का फंदा लगाकर झूला युवक

घटना का कोई कारण अभी सामने नहीं आया 

 | 
soni

उदयपुर 4 अप्रैल 2023 । शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के बड़ी होली इलाके के रहने वाले एक युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

धानमंडी थाने के एएसआई बिहारी लाल ने बताया की आज दोपहर को थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी की बड़ी होली के रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल सोनी के रूप में हुई हैं, मृतक अपने घर पर ही नकली जेवर बनाने का काम किया करता था। कमरे से कोई सुसाइड नॉट नही मिला हैं ना ही घटना का कोई कारण सामने आया हैं। पुलिस द्वारा इसकी जांच की ज़ा रहीं हैं।

बिहारी लाल ने बताया की घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार देर रात तक जेवर बनाने का देर रात तक काम करने के बाद उसने अपनी बहन को नीचे ज़ा कर सो जाने के लिए कहा और खुद कमरा अंदर से बंद करके सो गया। जब दोपहर तक कमरा नही खोलने पर घर वालों ने दरवाजा खट खटाया, नही खुलने पर कमरे के अंदर झाँक कर देखा तो सड़ी के फंदे से लटका हुआ दिखा।

पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव नीचे उतारा और मुर्दाघर भिजवाया गया जहाँ पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News