दो बोहरा महिलाओ की हत्या की आरोपी मारिया को मिली ज़मानत
5 साल के बच्चे की देखभाल करने के लिए ज़मानत अर्ज़ी मंज़ूर
उदयपुर 8 अगस्त 2025। 26 अक्टूबर 2023 को शहर के नवरतन काम्प्लेक्स के डायमंड कॉलोनी में बोहरा समुदाय की दो वृद्ध महिलाओ की हत्या की आरोपी मरिया को हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने मारिया को अपने 5 साल के बच्चे की देखभाल करने के लिए मारिया की ज़मानत अर्ज़ी मंज़ूर कर ली है। दो साल से जेल में बंद मारिया की तरफ से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में ज़मानत की अर्ज़ी दी गई थी।
मारिया की तरफ से पेश की गई अर्ज़ी में बताया गया कि उनका 5 साल का बच्चा है। जिनकी देखभाल को ज़िम्मेदारी मारिया की है। उसके जेल में बंद होने के कारण बच्चे की परवरिश प्रभावित हो रही है।
हाई कोर्ट जस्टिस फ़रज़ंद अली की बेंच ने मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता महिला एक युवा माँ है। उस पर 5 साल के बच्चे की देखभाल की ज़िम्मेदारी है। सास ससुर का निधन हो चूका है। अभी बच्चा नानी के पास है जो की कैंसर पीड़ित है। महिला की युवावस्था, सामाजिक-राजनैतिक प्रभाव की कमी और मुकदमे में बाधा डालने के किसी भी इरादे या कार्रवाई के अभाव को देखते हुए उसे केवल आरोपों की गंभीरता के आधार पर जेल में रखना अनुचित होगा।
उल्लेखनीय है की 26 अक्टूबर 2023 को शहर के नवरतन काम्प्लेक्स के डायमंड कॉलोनी में बोहरा समुदाय की दो वृद्ध महिला बहनो हुसैना बाई और सारा बाई की हत्या की आरोप पीड़िता महिलाओ की तीसरी बहन की बहु मारिया पर है। उदयपुर में उनकी पैरवी अधिवक्ता सलीम खान कर रहे है।
Source: Media Reports
