शादी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
महिला को अविवाहित बताकर कराई मुलाकात, बाद में पहले से शादीशुदा और बच्चों की मां होने का हुआ खुलासा; भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज।
Udaipur Times News, Crime News, Fraud News, Man duped of Lakhs of Rupees ,उदयपुर 23 जून 2026 - भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी रवि पालीवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान परिचितों के माध्यम से उसकी मुलाकात कुछ लोगों से कराई गई, जिन्होंने एक महिला से विवाह कराने का भरोसा दिलाया। बातचीत के बाद युवक से विवाह कराने के नाम पर 3.80 लाख रुपये लिए गए। Crime News
शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2024 में दोनों पक्षों की मुलाकात कराई गई और न्यायालय परिसर में लिव-इन संबंधी दस्तावेज भी तैयार करवाए गए। कुछ समय बाद युवक को महिला के बारे में संदेह हुआ। जांच करने पर उसे पता चला कि महिला पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। Udiapur News
पीड़ित का आरोप है कि उसे महिला की वैवाहिक स्थिति के बारे में गलत जानकारी दी गई और विवाह के नाम पर उससे रुपये लिए गए। मामले का खुलासा होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Man cheated on the name of marrige
भूपालपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#UdaipurNews #UdaipurCrime #MarriageFraud #MarriageScam #RajasthanNews #BhupalpuraPolice #CrimeNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime #LocalNews #UdaipurToday #PratapNagar #BreakingNews #UdaipurCity #NewsUpdate
