रामपुरा इलाके में विवाहिता ने दी जान

महिला के परिजनों का उसके पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप 

 | 
woman deadbody

उदयपुर 11 मई 2023 । अम्बामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय नवविवाहित महिला ने अपने कमरे की छत से लटक कर अपनी जीवन लीला कों समाप्त कर लिया। मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अम्बामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं और कार्यवाही कों मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उसके पति अभिषेक मेघवाल से जनवरी 2022 में शादी हुई थी, जिसके बाद वह अपने पति के साथ श्री नगर कॉलोनी रामपुरा मे रहती थी, बुधवार रात मृतक का पति शादी में गया हुआ था, सुबह जब लौटा तो दोनों पति पत्नी के बीच में किसी बात कों लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने साड़ी से लटक कर जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

मृतक के पिता मांगी लाल मेघवाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का पति अक्सर शराब पीकर उस से झगड़ा करता था, पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर था और पत्नी भी रीट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस मामले कों लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News