मनोहरपुरा में नकाबपोश बदमाशों ने घर में की चोरी
सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए
उदयपुर 16 फ़रवरी 2026। शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा एरिया में रविवार देर रात एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश बिना नंबर की स्विफ्ट कार में आए और एक मकान को निशाना बनाया।
चोरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान बिखेर दिया। इसके बाद वे सोने-चांदी के आभूषण तथा कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के समय मकान मालिक और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
सूचना मिलने पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews#UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #UdaipurCrime #Badgaon #Manoharpura #LocalNews #CrimeReport #UdaipurCity #RajasthanPolice
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
