अजमेर की मस्जिद में मौलाना की हत्या

तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

 | 
Maula killed at Ajmer

अजमेर की एक मस्जिद में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे मौलाना की हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय मस्जिद में 6 नाबालिग भी थे। बदमाशों ने इन बच्चों को धमकाते हुए कहा था- चिल्लाए तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। इसके बाद उन बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया।

रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया- शहर के रामगंज थाना के कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद माहिर (30) रहते थे।इनके साथ कुछ बच्चे भी रह रहे थे। रात करीब तीन बजे जब बच्चे चिल्लाते हुए बाहर आए तो आस-पास के लोगों को वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली।

मस्जिद के पीछे बने दरवाजे से घुसे थे बदमाश

रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया कि तीनों बदमाश मस्जिद के पीछे बने एक रास्ते से अंदर घुसे थे। इसके बाद मौलाना की हत्या की और उसी रास्ते से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर तलाशी ली गई तो उनका मोबाइल भी नहीं मिला। आशंका है कि बच्चे किसी को फोन न कर दें, इसके लिए वे मोबाइल भी साथ ले गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News