मावली में दो ज्वेलरी शॉप में सेंध, लाखों की चोरी

पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर ले गए; व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध।

 | 
Police investigating burglary at two jewelry shops in Mavli, Udaipur after thieves stole gold, silver ornaments and cash.

 

 

Udaipur Times News, Theft News, Burglary at Jwellery Store, Crime News, उदयपुर 31 जुलाई 2026 - मावली कस्बे में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के साथ डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बाजार बंद करा दिए गए।

जानकारी के अनुसार मावली के मुख्य बाजार में शिवम ज्वेलर्स और राज ज्वेलर्स की दुकानें पास-पास स्थित हैं। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों में घुसने के लिए पीछे की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया। UdaipurNews

Mavli Theft at Jwellery Shops

चोर शिवम ज्वेलर्स से करीब आठ किलो चांदी और कुछ सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक धर्मेंद्र सोनी और उनके पिता को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद पास ही स्थित राज ज्वेलर्स में भी चोरी होने का पता चला। दुकान मालिक राजतिलक सोनी को सुबह सूचना मिली कि दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है। जांच करने पर दुकान से नकदी चोरी होने की जानकारी सामने आई। GoldTheft

वारदात की सूचना मिलते ही मावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोरों ने दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। साथ ही कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ले गए, जिससे पुलिस के लिए फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचना चुनौती बन गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इन दोनों दुकानों में से एक दूकान में चोरी की वारदात हो चुकी है जिसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। TraderProtest

व्यापारियों ने जताया आक्रोश, बाजार बंद

दो ज्वेलरी शॉप में एक साथ चोरी की घटना से कस्बे के व्यापारियों और लोगों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में, जहां बड़ी संख्या में दुकानें हैं, वहां भी यदि रात में पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं है तो आसपास के छोटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। CrimeNews

चोरी की घटना के विरोध में सुबह से दोपहर तक कस्बे की कई दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की।

#Mavli #Udaipur #Rajasthan #JewelryShop #Burglary #GoldTheft #SilverTheft #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanCrime #CCTV #TraderProtest #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News