Bhilwara: एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 72 करोड़ रुपये की नशीली दवा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
मेवाड़ क्षेत्र में पहली बार पकड़ी गई एमडी ड्रग निर्माण इकाई, 7 हजार रुपये महीने के किराए के मकान से चल रहा था अवैध कारोबार; पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी
Udaipur Times News, Crime News , भीलवाड़ा 17 जून 2026 - पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में एमडी ड्रग निर्माण की पहली फैक्ट्री पकड़ी गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि एमडी ड्रग गिरोह के मास्टरमाइंड ने राजस्थान में मात्र 7 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर मकान लेकर फैक्ट्री संचालित कर रखी थी। फैक्ट्री की निगरानी और सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर एक बदमाश को करीब एक लाख रुपये में रखा गया था। Drugs Factory busted
थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया- पुलिस ने बिजोलिया थाना इलाके के चंपापुर में एक ड्रग फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां से पुलिस ने वीरेन्द्र सिंह (51) निवासी मंदसौर (एमपी), बहादुर सिंह (43) निवासी नीमच (एमपी) और बबलू बंजारा (30) निवासी भोपतपुरा थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर रिमांड पर
लिया है। Drugs Factory busted at Bhilwara
MD बनाने का एक्सपर्ट वीरेंद्र भैंसरोड़गढ़ की पहाड़ियों के पीछे ये फैक्ट्री चल रही थी। SHO ने बताया- पिछले 7 दिन से यहां माल इकट्ठा करने की गतिविधियां चल रही थी। मिक्सिंग के लिए MD बनाने का एक्सपर्ट वीरेंद्र सिंह यहां आया था और वे ही इस पुरे मामले का मास्टरमाइंड भी है। Crime News
सोमवार को कच्चे माल की मिक्सिंग होनी थी। तभी हमें इनपुट मिला कि यहां 3 लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लग रहीं हैं। इसके बाद जाब्ते के साथ पहुंचे और पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार फैक्ट्री में तैयार की गई करीब 72 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग राजस्थान से मध्यप्रदेश और वहां से देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है।
मामले में पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। Udaipur News
#BhilwaraNews #Bijolia #Champapur #Mewar #RajasthanCrime #CrimeNews #UdaipurTimes #UdaipurNews #RajasthanPolice #BreakingNews #DrugFactory #DrugBust #Narcotics #Mandsaur #Neemuch
