मेडिकल छात्रा ने डॉक्टर पर लगाए छेड़खानी के आरोप

प्रतापनगर थाने में दर्ज हुआ मामला 

 | 
crime

उदयपुर में एक महिला मेडिकल स्टूडेंट ने एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शहर के प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि डॉ. सौरभ ने उसे कॉल करके अभद्रता की। बहस करते हुए गालियां दी। फोन पर अपशब्द भरे मैसेज भेजे। साथ ही पीड़िता का फोटो एडिट करते हुए उसके पिता को भेजने और धमकियां देने का भी आरोप लगाया है।

प्रतापनगर थाने में मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल शक्तिसिंह ने बताया कि डॉ सौरभ वर्तमान में निजी अस्पताल में कार्यरत है। एक साल पहले डॉ सौरभ अन्य निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। एक साल पहले डॉ सौरभ और पीड़ित महिला मेडिकल स्टूडेंट की दोस्ती हुई थी लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से इनके बीच बातचीत बंद हो गई। ऐसे में डॉक्टर ने वापस पीड़िता पर दोस्ती के लिए दबाव बनाया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही आरोपों के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। बता दें, तीन दिन पहले भी भूपालपुरा थाने में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News