शराब पार्टी कर रहे मेडिकल छात्र आपस में भिडे, एक अन्य कार को टक्कर भी मारी

हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है

 | 
accident

उदयपुर 12 मार्च 2024। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में एक होटल पर शराब पार्टी कर रहे मेडिकल छात्र आपस में भिड़ गए। होटल से निकलने के बाद कुछ छात्र वापस अपने हॉस्टल की तरफ कार ले कर जा रहे थे। तभी गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के सामने कार से अन्य कार को टक्कर मार दी। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे निजी मेडिकल कॉलेज के 5-7 छात्र बलीचा बायपास पर कॉलेज के पास ही एक होटल में शराब पार्टी कर रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि सभी छात्र आपस में झगड़ पड़े होटल संचालक ने बीच बचाव कर समझाईश की।

इस पर 3-4 क छात्र एक कार लेकर बलीचा की तरफ रवाना हुए। चालक कार को  तेज गति से चला रहा था। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास बलीचा की तरफ से आ रही एक कार को सामने से टक्कर मार दी। कार में एक महिला और एक वृद्धा सवार थी, जो हॉस्पिटल जा रही थी। हालाँकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कार दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News