उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर ट्रेलर से भिड़ा मिनी ट्रक, चालक केबिन में फंसा

ब्रेकर बनाने के कारण आए दिन हो रही है दुर्घटना 

 | 
driver

ग्रामीण द्वारा मशक्कत के बाद निकाला गया चालक को 

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से मिनी ट्रक टकरा कर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान मिनी ट्रक चालक केबिन के अंदर बुरी तरह से फंस गया।

दरअसल खेरवाड़ा कस्बे के बस स्टैंड पर यह हादसा हुआ। जहां उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने स्पीड ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे से आ रहा मिनी ट्रक ट्रेलर में जा भिड़ा। हादसे में मिनी ट्रक चालक केबिन के अंदर ही फंसा रह गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को मिनी ट्रक से बाहर निकाला जा सका और स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि बस स्ट्रैंड पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इसी कारण यहां आए दिन हादसे देखने को मिलते रहते हैं।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News