10 वर्षीय बच्ची के साथ आश्रम मे हुई गलत हरकत , CWC ने किया रेस्क्यू
आरोपी के खिलाफ पोकसों एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जांच
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Sexual Harrasment of Minor Girl, उदयपुर,14 अगस्त,2026 - शहर में एक आश्रम में 10 साल की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आश्रम संचालिका का भाई बच्ची का शोषण करता था। बच्ची ने कई बार संचालिका को इस बारे में बअवगत भी करवाया था लेकिन उसने एक्शन लेने के बजाय बच्ची को चुप रहने को कहा।
शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को आश्रम से रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया जहां से उसे सरकारी बालिका गृह में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। Crime News
CWC अध्यक्ष यशोदा पणिहार ने बताया- की 6 अगस्त 2026 को उनके पास फोन आया की इस आश्रम मे एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम हो रहा है , जिसपर CWC ने प्रिंसिपल मेगीस्टरेट को चिट्ठी लिखी , उन्होंने संबंधित थाने को इसकी जानकारी दी और पुलिस हरकत मे आई । उन्होंने बताया की बच्ची से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आश्रम में बच्ची को अकेली देखकर गंदी हरकतें करता था। आरोपी पहले बच्ची के जबरन कपड़े उतरवाता और फिर खुद के कपड़े भी उतार देता था। बच्ची कई बार मना करती, लेकिन नहीं मानता था ।
यशोदा पणिहार ने बताया की जब उन्होंने जब बच्ची की काउंसलिंग की तो वह बेहद डरी हुई थी। वह बार-बार बोल रही थी कि आप मुझे वापस आश्रम मत भेजना। अध्यक्ष ने बताया- बच्ची की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उसकी पिता मजदूरी करता है और शराब का आदी है। बच्ची इकलौती संतान है, इसलिए पिता कुछ महीने पहले उसे आश्रम छोड़ गया था। इसके बाद पिता वापस कभी बेटी से मिलने नहीं आया । Child Welfare Committe Udaipur
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान वे पीड़ित बच्ची से मिलीं। एसपी ने बच्ची के बयान लिए। इस दौरान बच्ची ने एसपी को बताया- मैंने कई बार संचालिका को इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एसपी ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। Crimes Against Children
बच्ची को जिस टीचर ने पहले पढ़ाया था। वह टीचर कभी-कभी बच्ची को कुछ सामान देने और मिलने आश्रम में जाता था। तभी बच्ची ने रोते हुए टीचर को अपने साथ हो रहे यौन शोषण के बारे में बताया। टीचर ने चाइल्ड लाइन की टीम को इसकी शिकायत की। इसके बाद मामला सामने आया।
