असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाईं आग
उदयपुर 18 मार्च 2026। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक टवेरा कार में आग लगा दी। कार के मालिक कालू लाल ने बताया की आग इतनी भीषण थीं की कार पूरी तरह जल कर ख़ाक हो गई।
उन्होने बताया की घटना उस वक़्त सामने आई जब उनकी पत्नी रात को पानी पीने लिए उठी तो उन्होंने आग की लपटें देखी। पारिवार के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को इसकी सुचना दी जिसपर फायर फाइटर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कालू लाल ने बताया की उनकी कार पूरी तरह से चलने की हालत में थीं और परिवार द्वारा इस्तेमाल में ली जा रही थीं, उन्होंने बताया की घटना इतनी भीषण थीं की कार के पास पढ़े टायर भी जल गए.
हालांकि पीड़ित ने इस मामले की रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज करवाई हैं और पुलिस मामले की जांच आसपास में लगे CCTV केमरों के फुटेज के आधार पर कर रही हैं।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Surajpol #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #FireIncident #CCTV #PoliceInvestigation #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #CityNews #UdaipurCrime
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
