सवीना में असामाजिक तत्वों ने नशे में एक घर में की तोड़फोड़

घटना के बाद पीड़ित ने सवीना थाने में रिपोर्ट दी है और पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी है

 | 
savina

उदयपुर 13 नवंबर 2023। शहर के सवीना इलाके में दीपावली पर कुछ असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में एक घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। एक तरफ जहां पूरा शहर दीपावली मना रहा था तो दूसरी ओर सेक्टर 7 लालमगरी का एक परिवार कमरे में बंद होकर जान की दुहाई मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:00 लाल मगरी निवासी कपिल अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था इसी दौरान बस्ती के ही लालू, ईश्वर, अशोक और रमेश के साथ कुछ युवक नशे में धुत होकर आए और पीड़ित से मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद सभी ने मिलकर पीड़ित के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। आरोपियों ने पीड़ित के घर की रसोई समेत मेन गेट को भी तोड़ दिया।

दीपावली पर जहां पूरा शहर रोशनी से जगमग था और लोग पटाखे फोड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर कपिल का परिवार एक कमरे में कैद होकर जान की दुहाई मांग रहा था। घटना के बाद पीड़ित ने सवीना थाने में रिपोर्ट दी है और पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News