भैंस के साथ कुकृत्य का प्रयास

एनिमल एड ने प्रतापनगर थाने में दर्ज करवाया मामला

 | 
animal act

उदयपुर 25 जुलाई 2022 । पिछले दिनों मादा श्वान के साथ कुकृत्य के बाद भैंस के साथ कुकृत्य करने के प्रयास का वीडियो वायरल होने के बाद एनिमल एड द्वारा प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 

रविवार को एनिमल एड हेल्पलाइन पर चिराग नामक पशु प्रेमी का फोन आया था गायरीयों का मोहल्ला सुंदरवास प्रताप नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति द्वारा एक भैंस के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। 

यह वीडियो एनिमल एड को पशु प्रेमी द्वारा उपलब्ध कराया गया। वीडियो को देखकर एनिमल एड की सचिव नेहा बनियाल, संस्थापक क्लेयर अब्राहिम के निर्देशन पर एनिमल एड के पशु क्रूरता निवारण अधिकारी दीनदयाल गोरा द्वारा प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। 

सीसीटीवी में कुकृत्य का प्रयास करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रताप नगर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के 11 (1) (a) व आईपीसी सेक्शन 377, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। उक्त मामले की जांच प्रताप नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मांगीलाल कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News