बस स्टेण्ड के पास मिला लापता बच्चा

पुलिस ने जल्द कार्रवाई कर परिवार से मिलाया
 | 
“Gogunda police team rescuing a missing child found near the bus stand”

उदयपुर 20 नवंबर 2025 - थाना गोगुन्दा क्षेत्र में बुधवार को बस स्टेण्ड के पास एक बच्चा रोता हुआ मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस थाना गोगुन्दा की बाल कल्याण अधिकारी सहित टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित थाने लाया गया। बच्चे से पूछताछ में मिला सुराग थाने पर बालक से सांतवना देकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम सिर्फ  प्रमोद बताया तथा पिता का नाम शंकरलाल और निवास सालार ओगणा बताया। परिवार से संपर्क कर बच्चे को सौंपा बाल कल्याण अधिकारी ने तुरंत बच्चे के परिजनों से संपर्क किया।

पिता शंकरलाल ने बताया कि बच्चा दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गया था, जिसकी आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। जब पुलिस ने बच्चे को उसके पिता के पास पहुँचाया तो खुशी के आँसू आ गए। बच्चे को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा आवश्यक समझाइश देने के बाद परिवार को सुपुर्द किया गया।

पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटाई मुस्कान पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील प्रयास के कारण बच्चा दो दिनों बाद सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सका। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News