मिलाप -1 अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग लड़की वापस मिली

मिलाप-1 अभियान का लक्ष्य यह है की गुमशुदा बच्चो की तलाश करना।  

 | 
मिलाप -1 अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग लड़की वापस मिली

मिलाप -1 अभियान के तहत गत वर्ष 29 सितम्बर 2020 से लापता हुई नाबालिग लड़की अब मिल गयी हैं

उदयपुर 2 मार्च 2021। जिले में चल रहे मिलाप -1 अभियान के तहत गत वर्ष 29 सितम्बर 2020 से लापता हुई नाबालिग लड़की अब मिल गयी हैं। मिलाप-1 अभियान का लक्ष्य यह है की गुमशुदा बच्चो की तलाश करना।  

दरअसल मामला नाबालिग लड़की के भाई ने 17 अक्टूबर 2020 को सलूम्बर थाना में मामला दर्ज करवाया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29 सितम्बर 2020 को उसकी बहन घर पर थी। सुबह करीब 5 बजे आरोपी सुरेंद्र सिंह बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ के कर चला गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी। 

सलूम्बर के थानाधिकारी हनुवंत सिंह व पुलिस टीम द्वारा व् मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर इनामी अभियुक्त सुरेंद्र सिंह को रेती स्टैंड उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। सुरेंद्र सिंह घटना के बाद से फरार था और पुलिस द्वारा उसके ऊपर 5000 रूपये इनामी राशि की घोषणा भी की गयी थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News