घर से लापता पेंटर का शव पुला आयड़ नदी में मिला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उदयपुर 28 मार्च 2026 । भुवाणा में परमानन्द गार्डन स्थित अपने घर से लापता पेंटर राजकुमार गमेती का शव पुला आयड़ नदी में मिला जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गईं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए जिसके चलते उसके परिजनों ने इसे हादसा ना होकर मर्डर होने की शंका जताई हैं और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग भी की हैं।
मृतक के भाई सूरज गमेती ने बताया की मृतक राजकुमार पिछले तीन दिनों से घर पर ही था लेकिन कल वो घर से तैयार होकर निकला लेकिन घर नही आया। वह अमूमन रात 10 बजे तक घर लौट आता हैं, जब घर नही आया तो सूरज उसके घर गया और उसकी पत्नी से पूछा तो उसने बताया की रात भर से वह घर नही लौटा।
सूरज ने बताया की इस पर उसने राजकुमार की पत्नी और बेटे के मिलकर ढूंढना शुरुआत किया, ढूंढतें ढूंढतें जब वह लोग पुला कच्ची बस्ती पहुंचे तो उन्होंने लोगों की भीड़ देखी और एक शव नदी में पड़ा हुआ देखा जिसे पास से देखने पर उसकी पहचान राजकुमार के रूप में हुई।
जिन हालातों में राजकुमार का शव मिला हैं इसको लेकर उसके परिजनों को उसका मर्डर किए जाने की शंका हैं और वह मामले को निष्पक्ष जांच चाहते हैं।
घटना को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को घटना स्थल से मुर्दाघर रखवाया गया एयर पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
#UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #AyadRiver #UdaipurCrime #RajkumarGameti #MurderSuspected #LocalNewsUdaipur #Bhuvana #RajasthanPolice #IndiaNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
