MLSU - एक साल पहले हुए अंक तालिका घोटाले में प्राथमिकी दर्ज

कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने पुलिस में एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए

 | 
MLSU - एक साल पहले हुए अंक तालिका घोटाले में प्राथमिकी दर्ज

साथ ही सम्बंधित कर्मचारियों से घोटाले की धनराशि के रिकवरी के आदेश भी दिए गए। हैं यह राशि करीब 43 लाख हैं। 

उदयपुर।  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की ओर से अंक तालिका घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। साथ ही दोषी लोगों से रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। 

पिछले कुलपति  के कार्यकाल में अंक तालिका में हेरफेर का मामला उजागर हुआ था। उसके बाद परीक्षा विभाग के 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। तब से इस मामले की जांच की जा रही थी। जांच के उपरांत मौजूदा कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने पुलिस में एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही सम्बंधित कर्मचारियों से घोटाले की धनराशि के रिकवरी के आदेश भी दिए गए। हैं यह राशि करीब 43 लाख हैं। 

कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि इस पूरे प्रकरण के पीछे कुछ और लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता, इस पहलू की भी जांच की जा रही है। प्रो सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय राशि की रिकवरी करेगा जबकि पुलिस दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार एवं कुलाधिपति से अनुमति लेकर इस पूरे प्रकरण की जांच एसओजी से करवाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News