चित्तौड़गढ़ मे मोबाईल एवं बाइक चोर सरगना गिरफ्तार

 | 
Chittorgarh

 

Udaipur Times, Crime News, चितौडगढ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुक्रम में, गजेन्द्रसिंह जोध अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ के निर्देशन एवं उदयसिंह चुण्डावत पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगरार के सुपरविजन पुलिस थाना गंगरार द्वारा चोरी पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये चोरी की कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त कर एक चोरी के सरगना को गिरफतार किया गया।

दिनांक 21.08.2026 को प्रार्थी अंकित कुमार व्यास निवासी स्टेशन गंगरार ने रिपोर्ट पेश कि व दिनांक 29.06.2026 को दोपहर 1 बजे के लगभग में सामुदायिक हॉस्पिटल गंगरार गया था और होस्पिटल में था और वापिस बाहर आया तो देखा की अपाची मोटर साईकिल जिस जगह पर खडी की थी वहां पर नही थी मोटर साइकिल के बारे में आस पास की जगहों पर पूछताछ की तो पता चला कि मोटर साईकिल को कोई अज्ञात बदमाश चोर चुरा ले गये है ।

रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधा एएसआई शिवलाल शर्मा प्रभारी रिको पुलिस चौकी सोनियाणा द्वारा किया गया। थाना हाजा पर टीम का गठन किया गया जिस पर कडी निगरानी रखकर दिनांक 21.08.2026 को संदिग्ध इन्द्रसिंह उर्फ भोलु पिता बाबुलाल जाति बन्जारा उम्र 30 साल' निवासी जीवानायकों का खेडा थाना गंगरार जिला चितौडगढ को डिटेन किया जाकर जाकर सघन पूछताछ की गई जिसके द्वारा अभियुक्त राजु उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा निवासी जीवा नायकों का खेड़ा थाना गंगरार द्वार अलग अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 09 मोटरसाईकिलें लाकर विक्रय करना बताया जिस पर अभियुक्त इन्द्रसिंह उर्फ भोलु बन्जारा से चोरी की गई कुल 09 मोटरसाईकिलें बरामद की थी। उक्त प्रकरण में चोरी करने के सरगना की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 25.08.2026 को चोरी का सरगना अभियुक्त राजु उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा निवासी जीवा नायकों का खेड़ा थाना गंगरार को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई जिससे कई पुछताछ की गई जिसने सांवरियाजी भादसोडा, चितौडगढ, भीलवाडा, गंगरार से मोटरसाईकिलें एवं मोबाईल चोरी करना बताया इस पर अभियुक्त राजु उर्फ बिलु बन्जारा से चोरी की 4 मोटरसाईकिलें एवं 1 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। इस प्रकार उक्त मामले में अब तक कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 1 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है।

गिरफतार अभियुक्त चोरी का सरगना राजु उर्फ बिलु उर्फ बिलिया पिता शोभाराम बंजार उम्र 34 साल निवासी जीवा नायकों का खेड़ा थाना गंगरार।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News