विचाराधीन बंदी के पास मिला मोबाइल फोन

22 नवंबर को कारापाल ने बैरक नंबर 17, 18 और 19 में सघन आकस्मिक तलाशी ली

 | 
central jail udaipur

 

Udaipur Times News, Crime News, Central Jail Udiapur, उदयपुर 23 नवंबर 2026 -  जेल में तलाशी के दौरान एक विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को कारापाल मुखराम के नेतृत्व में जेल स्टाफ ने बैरक नंबर 17, 18 और 19 में सघन आकस्मिक तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैरक नंबर 19 में विचाराधीन बंदी वाजिद खान पुत्र अहमद खान, निवासी गली नंबर 6, दीवानशाह कॉलोनी, खांजीपीर के कब्जे से छिपाया हुआ एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। Udaipur News 

इसके अलावा बैरक के पिछले हिस्से में गेट के ऊपर छत के पास दीवार में छिपाया हुआ एक चार्जर और एक डेटा केबल भी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News