केंद्रीय कारागृह में फिर मिले मोबाइल फोन , सिम कार्ड

आखिर कैसे पहुंचते है जेल में ,मोबाईल फोन ?

 | 
Central jail Udaipur

उदयपुर,29.05.23- ज़िले  के केंद्रीय कारागृह में बीती रात दो मोबाइल फोन ,सिम कार्ड और फोन की  बैटरी मिलने से हड़कंप मच गया। जेल प्रहरी ने इस मामले में सूरजपोल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी हे। बताया जा रहा हे जेल में एक  कैदी के पास एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला है तो वही एक अन्य मोबाइल और जेल से ही बरामद हुआ हे।

 इसको लेकर एक नामजद आरोपी के साथ एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया।

गौरतलब है की सेंट्रल जेल में कुछ दिनो पूर्व भी उदयपुर पुलिस के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक कैदी के पास मोबाइल और दो सिम मिली थी। सेंट्रल जेल में लगातार मोबाइल और सिम कार्ड मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हे।

अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे कि अपराध करके सजा काट रहे कैदी जेल में भी बाज नही आ रहे हे आखिरकार सेंट्रल जेल में कैदियों के पास ये मोबाइल और सिम कार्ड केसे पहुंच रहे यह बड़ा सवाल खड़ा होता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News