साबुन की दुकान से मोबाइल चोरी
पुलिस ने मामला दर्ज किया
उदयपुर 26 सितंबर 2025। शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र स्थित साबुन की दुकान से एक महिला का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं साबुन खरीदने दुकान पर पहुंची थीं। खरीदारी के दौरान उनमें से एक महिला ने अपना मोबाइल फोन पानी के कैंपर के पास टेबल पर रख दिया और भूल गई। खरीदारी पूरी करने के बाद जब वह काउंटर पर पहुंची तो उसने फोन ढूंढना शुरू किया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
महिला को याद आया कि उसने फोन पानी के कैंपर के पास रखा था। इसी बीच दुकान पर बाइक से आया एक परिवार भी मौजूद था। जाते समय उसकी पत्नी पानी पीते हुए उसी स्थान के पास दिखाई दी है। सीसीटीवी फुटेज में भी यही लोग नजर आ रहे हैं।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल फोन इन्हीं ने लिया है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पीड़ित महिला ने धानमंडी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
