नाबालिग के साथ ट्यूशन टीचर द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया

पुलिस ने IPC की धारा 354,341 और POCSO ACT की धारा 7/8,11/12 के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की 

 | 
molest

उदयपुर 25 अप्रेल 2024। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके ट्यूशन टीचर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

थानाधिकारी सूरजपोल सुनील कुमार के मुताबिक घटना चार-पांच दिन पहले की है जब 14 वर्षीय पीड़िता अपने घर के पास में रहने वाले पड़ौसी के घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई हुई थी, तभी उसके टीचर ने उसके साथ कथित रूप से गलत कृत्य करते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया।

घटना के बाद पीड़िता घर लौटी तो उसने अपने माता-पिता को उसके साथ घटित हुई घटना के बारे में जानकारी दी जिसके चलते पीड़िता के माता-पिता ने बुधवार रात को सूरजपोल थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 354,341 और पोक्सो एक्ट (POCSO ACT) की धारा 7/8,11/12 के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

थानाधिकारी का कहना है कि पीड़िता के न्यायालय की समक्ष बयान कराए जाएंगे एवं मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News