कल्पना नर्सिंग होम के डॉ चुघ के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

भूपालपुरा थाना में मामला दर्ज

 | 
kalpana nursing home

उदयपुर 17 नवंबर 2024 । शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक महिला मरीज ने कल्पना नर्सरी होम के डॉक्टर सुनील चुघ के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। 

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि एक महिला ने 16 नवंबर को मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 20 अगस्त से उनका इलाज कल्पना नर्सिंग होम में चल रहा है। इसके बाद महिला को सोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया। जाँच के दौरान डॉ सुनील चुघ ने महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला ने इसे जाँच का हिस्सा माना। इसके बाद सितंबर में फिर महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने फिर ऐसी ही हरकत की। इसके बाद भी महिला ने इसे जांच का तरीका ही माना। 

लेकिन गत 16 नवंबर को महिला पति के साथ इलाज के लिए पहुंची तो उन्हें फिर सोनोग्राफी करने के लिए कहा गया। इस दौरान डॉक्टर के हौसले बुलंद हो गए। उसने छेड़छाड़ की तो महिला ने आपत्ति जताई। उन्होंने और अपने पति को पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर महिला और उसका पति शनिवार को भोपालपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News