सहेली नगर में एक माँ ने अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या की

घटना की सूचना स्वयं महिला ने ही पुलिस को दी

 | 
son killed by mother

उदयपुर 30 जुलाई 2023 ।  शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर में एक माँ ने अपने ही 14 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर डाली। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना सुबह साढ़े छह बजे सहेली नगर के सी ब्लॉक की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मां ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या को घरेलु विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय महिला का पति मॉर्निंग वॉक पर निकला था। 

घटना की सूचना स्वयं महिला ने ही पुलिस को दी। अंबामाता थाना पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक पुरंजय पारीख के शव को मोर्चरी रखवाया है। बताया जाता है की अपने ही बेटे की हत्या करने वाली मनीषा पारीख की मानसिक स्थिति सही नहीं है।  हालाँकि घटना का स्पष्ट करना पुलिस तफ्तीश के बाद ही सामने आएगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News