मोटर साईकिल चोरी के मामले में 4 गिरफ्तार

3 चोरी करने वालो के साथ 1 को चोरी की मोटर साईकिल खरीदने के आरोप में किया गिरफ्तार 

 | 
motorcycle theft

उदयपुर  25 अक्टूबर 2022 । शहर की सुखेर थाना पुलिस ने मोटरसाइकल चोरी के मामले में 4 आरोपियों कों गिरफ्तार किया हैं। पालड़ी अम्बामाता के निवासी ने नाहरसिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पंचायत भवन शोभागपुरा के बाहर खड़ा कर के गया था शाम कों 4 बजे वापस लौटा तो मोटरसाइकल नही मिली। 

पुलिस नरपतसिंह कि मोटरसाइकल कि तलाश कर रही थी तभी पुलिस कों 4 सांदिग्ध व्यक्ति कमलेश निवासी सराड़ा, हिम्मत निवासी खानाकेडा और अल्ताफ निवासी सराड़ा कों डिटेन किया और पूछताछ कों तो तीनों ने नरपतसिंह कि मोटरसाइकल चोरी करना स्वीकार किया। 

इसी के साथ क़ृषि मंडी गेट के पास, धोल की पाटी, सलूम्बर टोल नाके से पहले और हिरणमगरी सेक्टर 6 कॉलेज के पास से भी मोटरसाइकल चुराना बताया।

दोनों ने चोरी कों गई मोटरसाइकल एक दिनेश निवासी सेमारी कों बेचना बताया हैं जिसकी चलते पुलिस ने दिनेश कों गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी कों गई मोटरसाइकल जप्त कि हैं। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News