Murder: दो आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक डिटेन

चाकू से किया था हमला 

 | 
arrest

उदयपुर 6 नवंबर 2024। ज़िले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने केमामले में पुलिस ने दो आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही दो अन्य विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया है । 

घटना 30 अक्टूबर 2024 को निचली कटेव इलाके में शाम करीब 7.40 pm पर हुई जब पीड़ित राजेंद्र कुमार अपने 2 साथियों सुनील व विक्रम से साथ अपने घर की तरफ लौट रहा था, तभी रास्ते में खड़े आरोपी संदीप व बाबू और उनके 5 अन्य साथियों ने राजेंद्र और उनसे साथियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमे राजेंद्र को चाकूबाजी के दौरान गंभीर चोटें आई और उसकी मोके पर ही मोत हो गई थी तो वही उसके साथीयों  को चोटें आई थी जिसके इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। 

राजेंद्र के पिता ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी और बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर मामले में शामिल दो आरोपी बाबू लाल और संदीप उर्फ़ संडा को गिरफ्तार किया तो वहीँ दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया है।  पुलिस अब इनके इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News