जून 2022 में हुई महिला की हत्या का आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर। और उसकी तलाश जारी है।
Udaipur Times News, Crime News, Murder Case, उदयपुर 24 अगस्त 2026 - जून 2022 में उदयपुर शहर के सुंदरवास इलाके में हुई महिला की हत्या का आरोपी इतने साल बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
घटना क्षेत्र के एक रिहाइशी काम्प्लेक्स ज्योति अपार्टमेंट में रहने वाली बिहार की 27 वर्षीय महिला नेहा कुमारी के साथ हुई। जब 1 जून 2026 की दोपहार बदमाश युवक उत्तरी सुंदरवास के ज्योति अपार्टमेंट में घुसे और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला घर पर अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ थी और पति घर पर नहीं था। Murder Case Sunderwas
ऊपर चढ़ने से पहले उन्होंने एक बच्ची से नेहा के फ्लैट के बारे में पूछा भी था। शुरुवात में ये एक सुपारी किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा था, लेकिन बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी केमरों की फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले शक्ति सिंह के रूप में हुई।
गौरतलब है की तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपी के उसके रिश्तेदरों, घर , सभी के बारे जानकारी मिल गई पुलिस की टीमें कई बार उसके बिहार मे मौजूद घर पर दबिश भी दे चुकी है लेकिन अभी भी वह पुलिस की पकड़ से बहार घूम रहा है। Murder Accused absconding
आपको बता दे की 1 जून 2022 को नेहा के घर की डोर बेल् अचानक से बजती है , नेहा घर में अपनी बच्ची के साथ मौजूद है , डोर बेल सुनकर नेहा गेट की तरफ बढ़ती है , और जैसी ही गेट खोलती है तो आरोपी जिसने बरम्यूडा और चप्पल पहने है वो उसके सामने आता है , उसको देख कर जैसे ही वो अंदर की तरफ भागती है आरोपी उसके पीछे पीछे अंदर जाता है उसपर फायर करता है और गोली लगते ही वो जमीं पर गिरती है और उसकी चली जाती है। आरोपी नेहा की हत्या कर फ्लैट से निकलता है और निचे उतरकर चला जाता है। सीसीटीवी मे आरोपी घर से निकलता हुआ से सीढ़िययों से नीचे उतर गया। पड़ोस के फ्लेट में रहने वाले लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब गोली की आवाज सुन कर उनका पालतू कुत्ता चौंक गया और जोर जोर से भोंकने लगा। Udaipur News
जांच में ये भी सामने आता है की उदयपुर आने के बाद सूरजपोल इलाके से एक स्कूटी किराए पर ली थी और उसका इस्तेमाल करके ही वो घटना स्थल तक पहुंचा था। जाँच में सामने आया था की मृतक नेहा और आरोपी शक्ति सिंह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात भी करते थे और शक्ति सिंह नेहा को बहुत पसंद करता था। लेकिन उसके घर वालों ने उसकी शादी किसी और से करवा दी जिस से वो नाराज रहने लगा। Udaipur Police
शक्ति सिंह कई बार फ़ोन पर नेहा को जान से मरने की धमकी भी दिया करता था लेकिन किसने सोचा था की वो एक दिन इतनी दूर उदयपुर आकर सच में नेहा को मोत के घाट ही उतार देगा। Crime News Udaipur
अब सवाल ये उठता है की पुलिस आरोपी की पहचान होने के बावजूद अभी तक क्यों उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है , आखिरकार ऐसी क्या चुनौती सामने आरही है जिस से आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। Woman Shot Dead at Sunderwas
उधर दूसरी ओर मृतक नेहा की बच्ची और उसके परिवार को इन्साफ का इंतजार है।