हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

राजसमंद ज़िले के नाथद्वारा की घटना

 | 
crime

संभाग के राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना सर्किल में रविवार को एक हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दरअसल जानकारी के अनुसार नाथद्वारा पुलिस आरोपी गोपाल को अपने ही जीजा के हत्या के आरोप में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए लेकर गई थी।  

आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश किए गए थे। पुलिस उसे नाथद्वारा हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए लेकर गए और उसके बाद जब उसको जेल के लिए ले जाए जा रहा था तभी वह पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया।

 अब पुलिस ने गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News