पत्नी से अवैध सम्बन्ध के शक में हुआ झगड़ा, युवक की हत्या

पत्नी से अवैध सम्बन्ध के शक में हुआ झगड़ा, युवक की हत्या 

ईलाज के दौरान युवक की हुई मौत 

 
crime

उदयपुर ज़िले गोगुंदा खेड़ा गांव में दो युवकों में आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। 

जानकारी के अनुसार दल्ला गमेती पिता हरिया गमेती और नोजा राम पिता भग्गा गमेती के बीच आपसी रंजिश के चलते मंगलवार देर शाम खेत पर जाते समय दोनों के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में यह झगड़ा हाथापाई में बदल गया। उसी दौरान दल्ला ने आवेश में आकर नोजा राम के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे नोजराम गम्भीर घायल हो गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में नोजाराम को गोगुंदा सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए उदयपुर के एमबी अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान नोजा राम की मौत हो गई। मृतक का शव उदयपुर मोर्चरी में रखवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस का कहना है कि नोजाराम खेत की तरफ जा रहा था उसी समय दल्ला ने उसे आवाज़ देकर बुलाया। इस बीच दोनों मे बुरी तरह से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दल्ला ने आवेश में आकर नोजा राम के सिर में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।  

जानकारी के अनुसार नोजाराम को दल्ला पर शक था कि उसका अपनी पत्नी से कोई मेल मिलाप चल रहा हैं। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद था। पुलिस ने मृतक नोजाराम के भाई नानालाल की रिपोर्ट पर 302 में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal