खेरोदा थाना क्षेत्र के वाना गांव में आपसी रंजिश में हत्या - आरोपी नाबालिग़

घायल युवक को इलाज के लिए गांव से उदयपुर लाते समय रास्ते में हुई मौत

 | 
murder by stabbing

उदयपुर 10 नवंबर 2021। ज़िले के खेरोदा थाना क्षेत्र के वाना गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मंगलवार शाम एक मंदिर के पास दोनों के आपसी झगड़े के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए गांव से उदयपुर लाते समय पेट से ज्यादा खून बहने से विनोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

खेरोदा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतक विनोद पुत्र कन्हैयालाल मेनारिया की इस हमले में मौत हुई। विनोद का विशाल मेनारिया नामक युवक से झगड़ा हुआ था। विशाल ने विनोद पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। मृतक विनोद उनके परिवार का इकलौता पुत्र था। वहीँ गांव में इस घटना से उपजे तनाव की स्थिति को देखते हुए देर रात को मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों में किसी बात को लेकर आपसी रंजिश थी इसी बात को लेकर दोनों युवक में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान ग्रामीणों ने बीच बचाव भी किया। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News