10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद की प्रेमिका की हत्या

हत्या करने के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

 | 
Man injures female partner fatally death on the spot Crime in Udaipur

नशे की लत की वजह से अक्सर होता था झगड़ा 

उदयपुर - झाड़ोल थाना क्षेत्र में 10 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युगल में झगड़ा हुआ, जिसके चलते प्रेमी ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सारी वारदात की जानकारी दी।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

झाड़ोल के थानेदार मोतीराम सारण ने बताया कि लुरो की गवाड़ी निवासी मुकेश (28) और अपनी गर्लफ्रेंड पिंटू (26) के साथ किराए के मकान में रहता था। पिंटू बहुत ज्यादा शराब पीने की आदी थी। नशे की लत की वजह  इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। 

जानकारी में सामने आया की युवती चार दिन से घर से बाहर थी, जिसके बाद शनिवार देर रात वह लौटी तो मुकेश से विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच, मुकेश ने डंडे से वार कर दिया, जिससे पिंटू की मौत हो गई। हत्या करने के बाद मुकेश खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पूरा मामला बताया।

युवती के चेहरे और पैर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है की अंदरूनी चोट लगने से युवती की मौत हो गई है। सामने आया है कि मुकेश निर्माण एजेंसियों के लिए काम करता है। वो सुबह घर से निकलकर शाम को लौटता था। पिंटू का घर झाड़ोल थाना क्षेत्र के आवरड़ा में है।

घटना की जानकारी पर रविवार को सुबह पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही एफएसएल प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवती के शव को झाड़ोल मॉर्चरी में रखवाया यही। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News