घंटाघर निवासी गाइड की हत्या
उदयपुर 18 फरवरी 2020। उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में लेमन ट्री होटल के आज एक युवक का शव पाया गया। आस पास के राहगीरों ने खून से सनी लाश को देखकर नाई थाना पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या और लूट का लग रहा है। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए है।
पुलिस पूछताछ व जांच में मृतक की पहचान उदयपुर के घंटाघर निवासी अनुराग पटवा के रूप में की गई है। मृतक पेशे से दिल्ली में गाइड का काम करता है। बताया जाता है की देर रात वह अपनी कार लेकर घर से बाहर निकला था। पुलिस शुरुआती जांच में लूट के बाद हत्या का मामला मान रही है। पुलिस को मृतक के पास से पर्स, मोबाइल कुछ भी नहीं मिला। वहीँ मृतक की कार भी लापता है।
पुलिस ने परिजन को सूचना देते हुए मृतक का शव एमबी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहाँ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और पुलिस जांच में मामले का खुलासा संभव है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे लूट और हत्या का मामला मान का चल रही है।
