Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुजफ्फर उर्फ़ गोगा सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया की मामले में तीनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ को जा रही हैं। दूसरी ओर फरार आरोपी मोहसिन की तलाश जारी हैं।
गौरतलब है की दो दिन पूर्व देर रात 3 बजे पीड़ित फ़रदिन उर्फ़ गांजा को उसके छोटे भाई अरदिन को तलवार से हमला करने को बात कह कर बुलाया और उस पर फायरिंग कर दी। पांच राउंड फायर किए गए जिस दौरान फ़रदिन घायल हों गया और उसे एमबी हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया । जहां उसका इलाज चल रहा है।