राजसमंद: नाता विवाह विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
 
 | 

राजसमंद 12 मार्च 2026। ज़िले के आमेट थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

थानाधिकारी ओम सिंह ने बताया कि  आमेट क्षेत्र के एक गांव में नाता विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को बाहर घसीट लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद आमेट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

#Rajsamand #RajsamandNews #Amet #RajasthanNews #RajasthanPolice #CrimeNews #WomenSafety #ViralVideo #LocalNewsRajasthan #UdaipurNews #RajasthanCrime

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal