पड़ौसी ने सूने मकान पर साफ किया हाथ, 3 लाख के ज़ेवर पार किये

पड़ौसी ने सूने मकान पर साफ किया हाथ, 3 लाख के ज़ेवर पार किये

चोरी के बाद से गायब था आरोपी, पकड़ा गया तो कबूला जुर्म
 
theft

उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर को सेमड़ स्थित एक सूने मकान से जेवर सहित 3 लाख रूपए के कीमती सामान की चोरी हो गए। पीड़िता विजयलक्ष्मी को जब चोरी का पता लगा तो उसके होश उड़ गए। विजयलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि मामले में चोरी करने वाला पडोसी ही निकला, जिसे पुलिस ने महज 2 घंटे तक दबोच लिया।

थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि गायफल के सुरेश नागदा ने सेमड़ में हुक्मीचंद जैन का मकान व दुकान किराए पर ले रखे हैं। सुरेश यहां किराना की दुकान करता है। बुधवार सुबह करीब 9ः30 वह दूध लेने के लिए करदा गांव गया था। वहीं उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी नागदा भी काम से उदयपुर गई हुई थी।

घर से निकलते वक्त विजयलक्ष्मी अपने पडोसी को घर सूना होने व ध्यान रखने की बात कह रही थी। जिसे दूसरे पड़ोसी शांति लाल प्रजापत ने भी सुन लिया। बाद में पास में खंडहर पड़े मकान में से होकर वह सुरेश नागदा के किराए के मकान में गया। अंदर घुसने के लिए उसने लोहे के सरिए से दरवाजा तोड़ा। उसने घर में रखे जेवरात व कीमती सामान चुरा लिए। दोपहर बाद उदयपुर से लौटी विजयलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हो गया। वहीं आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चोरी के बाद से गायब था आरोपी, पकड़ा गया तो कबूला जुर्म

पुलिस ने बताया कि आरोपी की अपने पिता से अनबन है। जिसके चलते वो सेमड़ में ही किराए पर रहता है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जांच के दौरान लोगों से पूछताछ करने पर शांतिलाल पर शक हुआ। उसकी पड़ताल की गई तो वो गायब था। तलाशी के दौरान पदराड़ा स्थित उसे डिटेन किया गया। उसने पूछताछ में चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस उससे चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई कर रही है। टीम के हैडकांस्टेबल यशवंत सिंह झाला, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार व रूकमणाराम ने यह कार्रवाई की।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal