अपने मामा के घर में चोरी का आरोपी निकला भांजा

चोरी के मामले सामने आने पर घर का मेंबर ही निकला आरोपी 

 | 
arrest

उदयपुर के खेरोदा थाना में दर्ज चोरी की वारदात पर खेरोदा थाना द्वारा अनुसन्धान के चलते नकबजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  दरअसल , परिवार के लोग खेतों में काम कर रहे थे।  घर सुना देख कर चोरो ने घर में रखे आभूषण चुरा लिए जिनमे चांदी के काई जेवर थे जो की चोरी कर लिए गए।  

इस चोरी की वारदात का मामला पुलिस में दर्ज करवाया करवाया जिसकी कार्यवाही के चलते पीड़ित ने अपने भांजे डोडियो का खेड़ा निवासी पप्पू लाल पुत्र चुन्नी जी भील पर चोरी की आशंका बतायी।

जिस पर पुलिस द्वारा संदिग्ध डोडियो का खेड़ा निवासी पप्पू लाल पुत्र चुन्नी जी भील और खेड़ली निवासी मोहन लाल पुत्र नारायण लाल रावत को डिटेन कर पूछताछ की जिसने तहत आरोपियो ने आरोप को स्वीकार किया।  इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का चोरी किये जेवर बरामद किये गए।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News