लाठियों से पीट-पीट कर भतीजों ने कर दी चाचा की हत्या

अकेला पाकर कर दिया हमला, मौके पर ही हुई मौत 

 | 

उदयपुर,  9 दिसंबर 2024। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के पांडी बोर गांव में जमीनी विवाद के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भतीजों ने अपने ही 42 वर्षीय चाचा भूता गरासिया पर लाठियों से हमला कर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों की पहचान शैतान और रेशमा गरासिया के रूप में हुई है। 

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही बेकरिया थाना अधिकारी उत्तम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तो वहीं परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही किया जाएगा। इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

थानाधिकारी बेकरिया ने बताया कि भूता गरासिया अपने खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक उसके दोनों भतीजों ने उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News