राजसमंद में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद जिला मुख्यालय पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनगर स्थित सिविल लाइन गली के सामने सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा, तुरंत इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। Rajsamand News
पुलिस ने नवजात भ्रूण को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आर.के. जिला अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण कितने समय का था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। Rajsamand News
फिलहाल राजनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। Rajsamand News
