कुख्यात सरफ़राज़ उर्फ़ छोटा मेवाती कोर्ट परिसर से फरार

इसी वर्ष जुलाई में राजसमंद में इमरान कुंजड़ा के साथ मिलकर पुलिस पर भी की थी फायरिंग 

 | 
chhota mewati

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, डीएसटी सक्रिय

लापरवाही बरतने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

उदयपुर 30 सितंबर 2021। आज शाम को करीब साढ़े चार बजे कोर्ट में पेशी के दौरान एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सरफ़राज़ उर्फ़ छोटा मेवाती, चालानी गार्ड्स को गच्चा देते हुए न्यायलय परिसर से फरार हो गया। कैदी सरफराज उर्फ़ छोटा मेवाती शहर के कुख्यात इमरान कुंजडा गैंग का सदस्य है। इसी वर्ष 2 जुलाई को राजसमंद में इमरान कुंजड़ा के साथ मिलकर पुलिस पर भी फायरिंग की थी जिसमे पुलिस ने इमरान कुंजड़ा के साथ छोटा मेवाती और एक अन्य निसार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वहीँ लापरवाही बरतने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

दरसअल कोटडा जेल एक हेड कांस्टेबल सहित कुल तीन चालानी गार्ड्स दो कैदियों को लेकर उदयपुर एडीजे कोर्ट पहुंचे। इसके बाद पेशी कर शाम को कोर्ट से जाते वक्त सरफराज कोर्ट परिसर में गार्ड्स को गच्चा देकर फरार गया। 

छोटा मेवाती के फरार होने की सूचना पर कोर्ट में भी हडकंप मच गया। पुलिस उप अधीक्षक गोपाल स्वरुप मेवाड़ा समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल गार्ड्स सरफराज के अन्य साथी को लेकर जेल रवाना हो गए। वहीं शहर भर में नाकाबंदी के बाद भी छोटा मेवाती का कोई पता नहीं चला। पुलिस की स्पेशल टीम को आरोपी को पकड़ने का जिम्मा दिया गया है।

https://udaipurtimes.com/crime/firing-in-clash-between-most-wanted-imran-kunjda-and-police/cid3481914.htm

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News