उदयपुर में 250+ मामलों वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सुखेर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद हैदराबाद निवासी आरोपी को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से दबोचा, देशभर में दर्ज हैं कई चोरी और मारपीट के मामले

 | 
Accused Arrested for attacking police team

उदयपुर 27 मई 2026  - सुखेर थाना पुलिस ने फ्लैट में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ देशभर के विभिन्न राज्यों में चोरी और मारपीट से जुड़े 250 से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में रूप मधुवन अपार्टमेंट निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उसके फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

मामले में सुखेर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई को आंध्रप्रदेश के काकीनाडा से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सूने मकानों और फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी हैदराबाद का निवासी है और उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में नकबजनी और मारपीट के करीब 250 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

#UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNewsIndia #SukherPolice #UdaipurCrime #BreakingNewsIndia #PoliceArrest #HyderabadNews #Kakinada #BurglaryCase #CrimeReport #IndianPolice #UdaipurUpdate #RajasthanCrime #TrueCrimeIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News