डॉक्टर के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला नर्स का शव

आरोपी डॉक्टर हिरासत में
 | 

उदयपुर 17 अप्रैल 2026। ज़िले के कानोड़ कस्बे में एक नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका अनीता मीणा का शव डॉक्टर के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला, गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया पर हत्या का आरोप लगाया है। और उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत नर्स अनीता मीणा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। करीब सवा बारह बजे पुलिस को 112 पर सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद किया। 

मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है और गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इस मामले में कानोड़ सीएचसी के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने फोन कर बताया था कि अनीता ने आत्महत्या कर ली है और वह शव घर लेकर आ रहा है। जब परिजनों ने ऐसा करने से मना किया और पुलिस को सूचना दी, तो डॉक्टर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई और मंगलवाड़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर को पकड़कर हिरासत में ले लिया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। वल्लभनगर डिप्टी राजेंद्र जैन और सीआई हुकुम सिंह की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को भींडर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। थानाधिकारी कानोड़ हुकम सिंह बे बताया की परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला मामला दर्ज कर लिया हैं मौत के कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Kanod #CrimeNews #BreakingNews #AnitaMeena #NurseDeath #UdaipurCrime #RajasthanPolice #Bhinder #Manglawad #LocalNewsRajasthan #UdaipurUpdates

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal