दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नाई थाना पुलिस की कार्रवाई 
 | 
arrest

उदयपुर 14 अगस्त 2025। ज़िले के नाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी नाई लीला राम ने टीम के साथ आरोपी राहुल को अलसीगढ़ तालाब के पास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।