अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही

 | 
DST

जिला स्पेशल टीम एवं थाना भूपालपुरा ने अवैध हथियारों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तरुण डांगी पिता नंदराम डांगी निवासी छोटी नोखा थाना भूपालपूरा बताया जा रहा है। 

पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि अभियुक्त ने पिस्टल क्यों खरीदी व किससे खरीदी। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह DST करतार सिंह पर्यटन थाना कांस्टेबल चंद्र कुमार हरेंद्र ,नरेंद्र रामनिवास, उपेंद्र सिंह डीएसटी एवं थाना भूपालपुरा से एएसआई जगदीश चंद हेड कांस्टेबल मन बहादुर विजय सिंह की भूमिका अहम रही। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News