बहुचर्चित गैंगरेप कांड में एक और गिरफ्तारी
उदयपुर 5 मार्च 2020 । उदयपुर शहर के बहुचर्चित गैंगरेप कांड में एक और अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने बताया की आज मामले में एक और अभियुक्त 22 वर्षीय शाहरुख़ उर्फ़ कुत्तिया उर्फ़ निजामुद्दीन पुत्र मोईनुद्दीन निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। जबकि दो दिन पूर्व प्रदीप मेघवाल पुत्र भंवरलाल मेघवाल निवासी सूरजपोल को गिरफ्तार किया जा चूका है।
उल्लेखनीय है की रविवार को 24 वर्षीया युवती नें गोवर्धन थाना पुलिस को रिर्पोट दी कि रविवार की दरमियानी रात 6 बदमाशो नें बंदूक की नोक पर थाना क्षैत्र के एक होटल से पीडीता औऱ उसके साथी युवक का अपहरण कर उठा ले गए। इसके बाद बदमाश इन दोनो को उदयपुर शहर के आस पास के इलाको मे कार में लेकर घुमते रहे और जबरन गैंगरेप भी किया।
आगरा निवासी युवती और उसका मित्र गोवर्धन विलास के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित काठियावाड़ी होटल में खाना खाकर बाहर निकले तभी 5-6 बदमाशों ने बन्दूक की नोक पर दोनों का अपहरण कर उनको केवड़े की नाल, हल्दी घाटी, देबारी, रीको एरिया में घुमाते रहे, रात भर रास्ते में युवती के साथ हैवानियत करते रहे और सुबह हाइवे पर छोड़ कर फरार हो गए थे।
सामूहिक बलात्कार की इस घटना की जानकारी युवती ने अपने इवेंट कंपनी के मालिक को पूर्व ही दे दी थी लेकिन इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा इस पूरी घटना को एक दिन तक छुपाए रखा। उसके बाद सोमवार देर शाम थाना पहुंचकर तीनों ने अपनी आपबीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया था।
