लोरेन्स विश्नोई को फ़ॉलो करना एक और को पड़ा भारी

सोशल मिडिया पर अपराधियों, गैंगस्टर को फ़ॉलो करने वालो के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख

 | 
arrest for follow lawrance vishnoi

ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

उदयपुर 22 फरवरी 2023। उदयपुर पुलिस द्वारा अपराधियों ,गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर लोगो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर फ़ॉलो करने और उनके दवारा डाली गई पोस्ट को लाइक करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई युवाओं को पुलिस अब तक गिरफतार कर चुकी है। 

इसी क्रम में उदयपुर की खेरोदा थाना पुलिस द्वारा अडिंदा निवासी रमेश पिता रोड़ी लाल को गिरफ्तार किया, रमेश के खिलाफ पुलिस को जानकारी मिली थी की वह सोशल मिडिया पर कुख्यात गैंगस्टर लोरेन्स विश्नोई को फ़ॉलो करता है और उस से जुडी पोस्ट को लाइक करता है। सूचना पर पुलिस द्वारा उस से पूछताछ की गई और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधिकारीयों का कहना है की विभाग द्वारा इस विशेष अभियान को चलाने का मकसद है की युवाओं को अपराधियों, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर टाइप लोगो से दूर किया जा सके और उनके भविष्य को बचाया जा सके ताकि आने वाले समय में वह अपराध की दुनिया की चमक दमक को देखकर उसकी तरफ रुख करने का न सोचे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News