ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश

आरोपी मयंक सिंह रत्नावत समेत तीन लोग डायमंड एक्सचेंज वेबसाइट से खेलों पर सट्टा खिलाते थे

 | 
online betting racket exposed

उदयपुर 2 अक्टूबर 2025। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला 2 सितंबर का है, जब डीएसटी और अंबामाता थाना पुलिस ने देवाली के नीमच खेड़ा स्थित एक मकान पर कार्रवाई कर सटोरिये मयंक सिंह रत्नावत को गिरफ्तार किया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 6 फर्जी सिम कार्ड, 7 डेबिट कार्ड और एक चेक बुक बरामद की थी। पूछताछ में सामने आया कि मयंक अपने साथियों अर्पित और नवल किशोर के साथ मिलकर डायमंड एक्सचेंज नाम से एक वेबसाइट चला रहा था। इस वेबसाइट के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था।

पुलिस ने बताया कि ग्राहक के हारने पर 50 प्रतिशत राशि मयंक और उसका साथी रखते थे, जबकि शेष राशि नवल किशोर लेता था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।