ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ - 1 गिरफ्तार

हिरणमगरी थाना पुलिस ने सवीना निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
 | 
pimps arrest

उदयपुर 15 जनवरी 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सवीना निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया की कल मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सवीना सब सिटी सेंटर से सवीना निवासी हितेश उदासी उर्फ़ राहुल को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर हितेश के कब्ज़े से मोबाइल बरामद किया गया जिसको चेक करने पर मोबाइल में आपत्तिजनक वेबसाइट पाई गई जिसके माध्यम से देह व्यापार में लिप्त लड़कियों के नंबर पर बात करके फोटो दिखाई जाती थी और अनैतिक देह व्यापार को अंजाम दिया जाता था। 

पुलिस ने हितेश उदासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिस पर न्यायायलय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उदयपुर एस्कॉर्ट्स, उदयपुर फ्रेंड्स जैसे ग्रुप के माध्यम से लोगो से बात कर लड़कियों के फोटो उपलब्ध करवाकर ऑनलाइन देह व्यापार को अंजाम दिया करता था। पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।         

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News