63 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह की 2 महिलाओ समेत 4 और गिरफ्तार

पूर्व में पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तार 

 | 
arrest

रिटायर्ड इंजिनियर ने कार जीतने की लालच में फर्जी खेल का हिस्सा बन गंवाए थे 63 लाख 

उदयपुर 5 फरवरी 2022 । शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 2 महिलाओ समेत 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चूका है। 

ऑनलाइन ठगी में कार जीतने की लालच में पीड़ित ने सदस्यता शुल्क समते करीब 63 लाख रूपये भी बिना सोचे समझे अपराधियों को दे दिए लेकिन जब पता चला की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तब पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई।  

हिरणमगरी थानाधिकारी राम सुमेर मीणा ने बताया की विक्रम सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र गोपाल सिंह निवासी गोविंदपुरी दिल्ली, वासुदेव शर्मा पुत्र नत्थीलाल निवासी गोविंदपुरी दिल्ली, चांदनी पुत्री हरिकिशोर निवासी दक्षिण दिल्ली, नितिका गुप्ता पुत्री तरुण कुमार निवासी फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। 

मामले में पूर्व में गोपाल पुत्र मनोज कुमार निवासी सरस्वती कॉलोनी इस्माइलपुर फरीदाबाद हरियाणा, त्रिभुवन पुत्र मुनेश्वर निवासी शिव इन्क्लेव मोहल्ला इस्माइलपुर फरीदाबाद हरियाणा, ऋषभ पुत्र सुमिल सिंह निवासी सौरभ विहार जैतपुर, दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था। 

दरअसल, नन्द किशोर पुत्र महादेव प्रसाद निवासी संजय गाँधी नगर सेक्टर-8 ने हिरणमगरी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की उसके फ़ोन पर किसी अंजान व्यक्ति की कॉल आयी थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने नन्द किशोर से कार विजेता बनने के लिए किसी खेल का हिस्सा बनने के लिए कहा। विजेता बनने के लिए पहले सदस्य्ता शुल्क जमा करवाने के लिए व्यक्ति ने 22 हजार 600 रूपये जमा करवाने के लिए कहा। जैसे ही शुल्क की राशि जमा करवाई उसके बाद ठगों ने पीड़ित को सेकंड प्राइज विजेता घोषित कर आई 20 कार का विजेता बना दिया।  

ठगो ने कार के लिए कुछ दस्तावेज आर टी ओ, नॉमिनी चार्ज, एनडीसी, एनसीडीआरसी के चार्जेज के नाम पर 63 लाख रूपये जमा करवाने के बाद भी कार नहीं दी। पीड़ित को जब उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तब इस बात की सुचना पुलिस को दी और ऑनलाइन ठगी करने वालो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News